थरथरी: गंगा बिगहा व जैतपुर में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने चारु मजूमदार के शहादत दिवस पर चलाया हक दो वादा निभाओ अभियान
गंगा बिगहा व जैतपुर में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने चारु मजूमदार के शहादत दिवस पर हक दो वादा निभाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष मुनिलाल यादव ने कहा कि नीतीश सरकार बिहार के 98 लाख से ज्यादा गरीब परिवार को 2 लाख रुपए देने का वादा तो किया, लेकिन आय प्रमाणपत्र निर्गत करने में सीओ लोगों को टहलाकर लाभ से वंचित रख रहा है।