ज्ञानपुर: चकपड़ौना में बाइक सवार युवक के साथ की गयी मारपीट, पीड़ित ने थाने में आरोपियों के विरुद्ध शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
चकपड़ौना में एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट की गयी। युवक आकाश का आरोप है कि वह जंगीगंज से गोपीगंज की तरफ बाइक से आ रहा था, इसी दौरान चकपड़ौना में राजपूत ढाबे के पास उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। युवक ने पुलिस थाने में शिकायत कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।