विद्यापति नगर: मऊ धनिष्पुर उत्तर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में भवन, शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव
विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनिष्पुर उत्तर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मऊ (बांध दक्षिण) में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चों को एक ही कमरे में पढ़ाया जा रहा है, जबकि भीषण गर्मी में एस्बेस्टस के नीचे बैठना पड़ता है। विद्यालय में शौचालय और पेयजल की सुविधा नहीं है, जिससे छात्र-छात्राओं को बीच में ही घर लौटना पड़ता है।