उन्नाव: थाना औरास क्षेत्र के नंदौली पुलिया के पास तीन अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति से छीना मोबाइल, उन्नाव SSP ने किया खुलासा
Unnao, Unnao | Jul 11, 2026 उन्नाव जनपद के थाना औरास क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर गढौवा निवासी राज किशोर पुत्र राम शंकर बीते 9 जुलाई को शाम तकरीबन 7:30 बजे सिमा बाजार से परचून का सौदा लेकर अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर जा रहे थे तभी नंदौली पुलिया के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने मोटोरोला मोबाइल फोन झपट्टा मार कर छीन लिया, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और कब्जे से मोबाइल बरामद किया