नवाबगंज: बाराबंकी में अखिल भारतीय विराट दंगल में नौ राज्यों के पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेच
बाराबंकी के दशहरा बाग मेला मैदान में अखिल भारतीय विराट दंगल का आयोजन किया गया। श्री रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस दंगल में नौ राज्यों से आए नामचीन पहलवानों ने हिस्सा लिया। अखाड़े में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिन्हें देखने के लिए दंगल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आया।