जमुनहा: ऑपरेशन धरपकड़ के तहत 12 घंटे के अंदर मल्हीपुर पुलिस ने 8 वारंटियों को किया गिरफ्तार
मल्हीपुर थाना प्रभारी द्वारा ऑपरेशन धरपकड़ के तहत कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के अंदर 08वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, उक्त वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु मा0 न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, इन वारंटियों में छेड़छाड़ मारपीट, आर्मस् एक्ट,आबकारी,चोरी, वन अधि0 जैसे मामलों के अपराध शामिल हैं ।सभी वारंटियो को गिरफ्तार कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।