जमुनहा: कोदिया गाँव मे दीवार मे सेंध लगाकर नकदी समेत लाखो की चोरी, आँगन मे सो रहा था परिवार
कोदिया गाँव मे सीताराम के घर मे अज्ञात चोरो ने दीवार मे सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार की प्रतिदिन की तरह भोजन करके आँगन मे सो गए सुबह ज़ब बहु गीतादेवी उठी तो देखा कि कमरे मे सारा सामान बिखरा पड़ा है। और दीवाल मे सेंध लगी है, तभी कमरे के अंदर रखा सामान का जायज़ा लिया तो पता चला कि सोने- चांदी की ज़ेवर व 15 हजार रूपये नगद रखे थे वह सभी गायब है