जमुनहा: पटपरगंज मे अज्ञात कारणों से लगी आग 20 बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक
पटपरगंज मे लगी आग खेतों से उठता धुआं देख ग्रामीण भागते हुए खेत में पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में लग गए। घंटों कड़ी मेहनत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक ग्राम पंचायत पटपरगंज व डाडेकुंइया किसानो का 20 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। लेखपाल सुरेश खन्ना ने मौके पर पहुंचकर क्षति आंकलन किया और रिपोर्ट तैयार कर तहसील को देने का आश्वासन दिया।