जमुनहा: लौकिहा में महिला ने दवा समझ कर पी लिया कीटनाशक पदार्थ, हुई मौत
लौकिहा निवासिनी महिला कुछ दिनों से बीमारी झेल रही थी। जिससे महिला दवा के साथ टॉनिक भी पी रही थी। शुक्रवार रात को महिला ने खाना खाकर अपनी दवा समझ कर दो ढक्कन कीटनाशक पी लिया। शनिवार सुबह जब महिला कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खोला तो देखा कि महिला गम्भीर हालत में बिस्तर पर पड़ी थी। वही अस्पताल पहुंचते ही महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।