दांतारामगढ़: पलसाना में मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया
सीकर के पलसाना कस्बे में बुधवार को मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सुबह से शाम तक लोगों ने गौशालाओं में पहुंचकर गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर दान पुण्य किए। वहीं पतंगबाजी के शौकीन लोग भी सुबह से शाम तक छतों पर रहकर जमकर पतंग बाजी का लुफ्त उठाते रहे। इधर महिलाओं ने भी नेक चार निभाकर मकर संक्रांति बनाई।