अशोकनगर की कोतवाली थाना पुलिस ने पड़रिया रोड स्थित आरा मशीन के पास से एक 37 बर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 720 ग्राम गांजा बरामद किया। इस गांजे की कीमत 20 हजार रुपए के करीब है। पकड़े गये आरोपी का नाम रवि उर्फ तोता गिरी निवासी बोहरे कॉलोनी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।