कायमगंज: एटा में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तीन युवक नवाबगंज क्षेत्र के निवासी, परिवार में मची चीख-पुकार
एटा में हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।इनमें से 3 मृतक युवक थाना नवाबगंज क्षेत्र के निवासी थे।जो अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए दिल्ली जा रहे थे।मृतकों की पहचान थाना नवाबगंज के निवासी राजेश,सुखराम और शैलेंद्र के रूप में हुई। यह तीनों युवक दिल्ली में नौकरी करते थे। नवाबगंज से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में कंटेनर ने टक्कर मार दी थी।