सुपौल: डीएम सावन कुमार ने राइस मिलरों को 15 जून से पहले सीएमआर जमा करने के सख्त निर्देश दिए
Supaul, Supaul | May 20, 2026 सुपौल समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में बुधवार को जिला पदाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान अधिप्राप्ति एवं सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) जमा करने की प्रगति की समीक्षा की गई।