इंदौर: जूनि इंदौर क्षेत्र में शातिर वाहन चोर धराया, चोरी के 4 स्कूटर जब्त
Indore, Indore | Apr 28, 2026 एसीपी ने सोमवार देर रात दो बजे बताया की जूनी इंदौर क्षेत्र में लगातार मिल रही वाहन चोरी की शिकायतों के बाद पुलिस सक्रिय थी। कल मुखबिर से सूचना मिली कि देवश्री टॉकीज के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी का स्कूटर सस्ते दाम में बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।