🏫🏥 कायाकल्प योजना को मिलेगी गति—विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सरकारी भवनों के कायाकल्प पर जोर
◆ विकास आयुक्त, बिहार श्री मिहिर कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कायाकल्प योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। जहानाबाद से जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।
✅ पोर्टल पर प्रविष्ट योजनाओं के साथ वित्तीय स्रोत (Source of Funding) स्पष्ट रूप से दर्ज करने के निर्देश।
✅ विद्यालयों के रंग-रोगन एवं जीर्णोद्धार, अस्पतालों/स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सरकारी एवं सामुदायिक भवनों के कायाकल्प की समीक्षा।
✅ विभागीय संसाधनों के अनुरूप योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र क्रियान्वित करने पर जोर।
✅ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित समितियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा एवं आवश्यक अनुमोदन सुनिश्चित करने के निर्देश।
✅ प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित योजनाओं की सूची की समीक्षा एवं अनुमोदन सुनिश्चित करने को कहा गया।
📍 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभाओं में संबंधित कायाकल्प योजनाओं का अनुमोदन सुनिश्चित करने के निर्देश।
#कायाकल्प_योजना #जहानाबाद #जिला_प्रशासन
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 29, 2026