आगरा: सिकंदरा क्षेत्र में पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि हत्या के बाद शव को घर के बाथरूम में दबाकर उस पर प्लास्टर करा दिया गया और करीब 45 दिन तक पति के लापता होने का नाटक किया गया। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने बाथरूम खुदवाकर शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। #Agra #AgraNews #Sikandra #CrimeNews UttarPradesh
Budaun, Budaun | Jul 4, 2026