जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों के मनरेगा कर्मियों के लिए जीआईएस आधारित आईएनआरएम प्लानिंग पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आज जिला स्तर पर उप विकास आयुक्त रामगढ़ श्री आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग संस्था “प्रदान” द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।