भरगामा: 10 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को किया गया नष्ट
भरगामा थाना क्षेत्र के मुसहरनिया वार्ड संख्या 8 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामखेलाबन मांझी के पुत्र सुनील मांझी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।