धनौरा: गजरौला में तिगरी बंधे के पास बाइक की टक्कर से दंपती घायल, महिला की हालत गंभीर
गजरौला। तिगरी बंधे के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने दंपती की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची निजी एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे अमरोहा रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई है।