महोबा: कबरई में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Jul 4, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी 32 वर्षीय मोनू साहू उर्फ अमित साहू की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मोनू रात में सोया था लेकिन सुबह सांसें नहीं चल रही थीं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होंगे।