गुना नगर: मावन गांव में भाई से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगाई, हालत गंभीर
गुना के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम मावन में पारिवारिक विवाद के बाद 32 वर्षीय रवि केवट ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतार लिया, जिससे उसकी जान बच गई। फंदे के दबाव से उसके गले में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे बाहर रेफर करने की सलाह दी है।