घोसी: उच्च विद्यालय लखाबर के खेल मैदान में मशाल 2024 खेल प्रतियोगिता का आयोजन
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय लखवार के खेल परिसर में प्रखंड स्तरीय मशाल 2024 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस मशाल खेल का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसने सभी 10 संकुल संसाधन केंद्र के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों ने भाग लिया।