संडीला: बघौली थाना क्षेत्र में आम के बाग में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Sandila, Hardoi | Apr 29, 2026 बघौली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना डायल 112 पर नागेश सिंह ने दी, जिसमें उन्होंने अपने भाई की हत्या होने की आशंका जताई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 24 वर्षीय गोलू सिंह उर्फ विवेक निवासी ग्राम उमरापुर के रूप में हुई।