नौगावां सादात: बढ़ती साइबर अपराध की घटनाओं को देखते हुए नौगांवा क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक
नौगांवा सादात क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं को साइबर अपराधों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हाल ही में, पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव और अमित कुमार आनंद के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के विभिन्न चरणों के दौरान क्षेत्र के गाँवों और शिक्षण संस्थानों में विशेष अभियान चलाए गए।