सदर: खतरनाक मांझा बना जानलेवा, युवक की गर्दन कटी
Sadar, Lucknow | Apr 10, 2026 लखनऊ के बंगला बाजार स्थित VIP रोड पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बाइक सवार युवक अचानक पतंग के मांझे की चपेट में आ गया, जिससे उसकी गर्दन कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलते समय अचानक गले में डोर फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।