बदायूं: चौधरी सराय पांच पाकड़ मोहल्ले में कहासुनी के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारकर की हत्या
Budaun, Budaun | Dec 13, 2024 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय पांच पाकड़ मोहल्ले में दो भाइयों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बड़ी की छोटे भाई आदिल खान ने अपने बड़े भाई 25 वर्षीय अमन खान पुत्र खालिद अली खान को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने अमन खान को मृत घोषित कर दिया।