बदायूं: अल्लाहपुर भोगी गांव में कक्षा 11 के छात्र का हाथ कोल्हू मशीन में जाने से चार उंगलियां कटी, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Dec 13, 2024 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के अल्लापुर भोगी गांव में महेंद्र का 14 वर्षीय पुत्र हिमांशु कक्षा 11 का छात्र है। हिमांशु का कोलू मशीन में हाथ चला गया। जिसमें उसके हाथ की चार उंगलिया कट गई। आनन फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने हिमांशु का इलाज शुरू कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।