बदायूं: दुधवा और मिर्जापुर गांव के बीच 2 लोगों ने विवाद के चलते बाइक में मारी लात, 2 माह की बच्ची हुई घायल
Budaun, Budaun | Dec 13, 2024 बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के आरिफपुर भक्ता नगला गांव के रहने वाले श्री राम पुत्र नरसिंह अपनी पत्नी बबीता के साथ अपनी ससुराल से आ रहे थे। तभी गांव के ही दो लोग बाइक आगे पीछे करने लगे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी दो लोगों ने बाइक मे लात मार दी। जिसमें दो माह की बच्ची मीनाक्षी घायल हो गई। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।