कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान जुगाड़ वाहन, रेट्रो साइलेंसर, नुकीले भाले, त्रिशूल, तलवार और अन्य हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पैदल कांवड़ की ऊंचाई 6 फीट और कांवड़ झांकी की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं से वैध पहचान पत्र साथ रखने, नशे से दूर रहने, रेलवे के सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की अपील की गई है। पुलिस और जिला प्रशासन ने सभी से सहयोग कर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, अनुशासित और सफल बनाने का आग्रह किया है।
#KanwarYatra2026 #KanwarYatra #Haridwar #HaridwarPolice #BolBam #Bholenath #ShivBhakt #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #HindiNews #TravelAdvisory #HaldwaniExpress #HaldwaniExpressNews #LatestNews