भभुआ: रमकरपुर नहर के समीप कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो की मौत, सदर में हुई पहचान
Bhabua, Kaimur | Apr 29, 2026 रमकरपुर नहर के समीप कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो की मौत हो गई। बुधवार को 3 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया मृतकों की पहचान बक्सर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के देवढिया गांव निवासी श्रीनाथ सिंह के 45 वर्षीय पुत्र जगनारायण सिंह एवं लंगटू राम के 45 वर्षीय पुत्र धर्मराज राम बताया जाता है। पुलिस ने दोनों शव का सदर में पोस्टमार्टम कराया है।