कासगंज: नगला गुलाबी गांव में 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
नगला गुलाबी निवासी पारस की शादी करीब छह माह पहले सोरों के रामनगर निवासी कमलेश की बेटी प्रभा से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद से ही पारिवारिक संबंधों में तनाव बना हुआ था। और मृतका का शव ससुरल में संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने शव पीएम को भेजा है। जानकारी शनिवार दोपहर 1 बजे मिली।