Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image
image
image

बल्लभगढ़ वार्ड-1 में 1.44 करोड़ रुपये की लागत से नए आधुनिक पार्क का शिलान्यास, विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने किया पौधारोपण* 👉वार्ड 1 में नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा है आधुनिक पार्क* *नगर निगम द्वारा वार्ड एक में बनाए जा चुके अटल पार्क की हो रही है प्रशंसा स्थानीय निवासियों ने विधायक और निगम का जताया आभार* बल्लभगढ़ A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-1 में स्थानीय निवासियों को विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने एक और आधुनिक पार्क की सौगात दी। उन्होंने लगभग 1 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का शिलान्यास किया तथा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह पार्क गांव रनहेड़ा खेड़ा, सेक्टर-25 और राजीव कॉलोनी के लोगों के लिए बनाया जाएगा। अटल पार्क के बाद यह क्षेत्र का दूसरा बड़ा पार्क होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर मनोरंजन एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। पार्क में ओपन जिम, सेल्फी पॉइंट, हरित क्षेत्र, बच्चों के लिए सुविधाएं सहित अन्य आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इस अवसर पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ पौधारोपण भी किया और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड-1, जो बल्लभगढ़ विधानसभा का हिस्सा है, वहां अब तक दो सामुदायिक भवन, दो सुंदर पार्क और वार्ड कार्यालय की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों के लिए जल्द ही अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी का भी शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसी उद्देश्य से विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंन कहा कि सरकार तो पहले भी बना करती थी लेकिन जनप्रतिनिधियों के मन में कार्य करने की इच्छाशक्ति नहीं थी,लेकिन आज पार्षद और विधायक मिलकर अपने अपने विधानसभाओं में जमकर कार्य करा रहे हैं। इस अवसर पर वार्ड-1 के पार्षद मुकेश डागर, कार्यकारी अभियंता सतपाल,जेई अजय शास्त्री, जनसंपर्क अधिकारी जोगेंद्र रावत, क्यूम खान, रहीश, जाकिर तथा गांव रनहेड़ा खेड़ा, सेक्टर-25 और राजीव कॉलोनी के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Faridabad, Faridabad | Jul 19, 2026