नैनीताल: भीमताल डांठ क्षेत्र में गुलदार को कॉलोनी में देख ग्रामीण परेशान, वन विभाग से क्षेत्र में गश्त की मांग की
भीमताल के डांठ क्षेत्र में बुधवार की रात गुलदार के कालोनी में दिखाई देने से लोग परेशान हैं। लोगों ने गुलदार के दिखाई देने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है। व्यापारी जीतू बिष्ट ने कहा कि बुधवार की रात गुलदार क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि गुलदार के कालोनी में घूमते हुए दिखाई देने की वीडियो CCTV कैमरे में भी कैद हुई है।