नैनीताल: 1 फरवरी शनिवार से नैनीताल में रोपवे को पर्यटकों और अन्य के लिए खोला जाएगा, कार्य जारी
कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से मल्लीताल से स्नोव्यू के लिए संचालित रोप वे का कार्य जारी है। शनिवार से रोपवे को पर्यटकों व अन्य के लिए खोल दिया जाएगा। रोवपे के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी शाम पांच तक रोपवे के पैनल बदलने का कार्य जारी रहा। शुक्रवार को भी पैनल को बदलने का कार्य किया जाएगा।