नैनीताल: भीमताल क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने से लोगों में दहशत, वन विभाग से क्षेत्र में गश्त की मांग
भीमताल क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र गश्त की मांग की है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को करीब सात बजे बताया कि गुलदार इससे पूर्व सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया था। इसके साथ ही मेहरागांव और बाईपास क्षेत्र में भी गुलदार की गतिविधि बनी है। जिसके चलते लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।