पटना ग्रामीण: निबंधन कार्यालय में चोरी की साजिश रचने वाले गिरोह के सरगना समेत 7 सदस्य गिरफ्तार
गांधी मैदान थाना क्षेत्र में निबंधन कार्यालय में 29 अप्रैल को कुछ व्यक्तियों के द्वारा घुसने का प्रयास किया जा रहा था। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जबकि इस साजिश में शामिल तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं सेंट्रल एसपी दीक्षा ने मामले की जानकारी गुरुवार शाम 7:53 पर दी है