नवाबगंज: बाराबंकी में प्लॉट विवाद में पिता-पुत्र घायल, विपक्षियों ने लाठी-डंडों से पीटा, एक की हालत गंभीर
बाराबंकी के मोहल्ला पीरबटावन पूर्वी में प्लॉट की बाउंड्री को लेकर हुए विवाद में पिता मोहम्मद जावेद और उनके दो बेटे तहा व मोहम्मद आदिल को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस हमले में मोहम्मद आदिल की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम को हुई।