मीडिया सैल बागपत द्वारा शुक्रवार को करीब साढे पांच बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत के उप निरीक्षक मंजीत सिंह के मुताबिक आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपित सचिन निवासी बाघू को गिरफ्तार किया गया। आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।