हरियाणा भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में हरियाणा भाजपा प्रभारी आदरणीय श्रीमती स्मृति ईरानी जी एवं प्रदेश सह प्रभारी डॉ भोला सिंह जी ने भी मार्गदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार साझा किए।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने हेतु स्मृति ईरानी जी का मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सामूहिक प्रयास, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा हरियाणा में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
#panchkula #panchkulanews #bjppanchkula #panchkulasocialmedia