चूरू: झुमके चोरी मामले में राजकीय भरतिया अस्पताल में 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित, लेबर रूम और ओटी का स्टाफ बदला गया
Churu, Churu | Jul 2, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल स्थित मातृ एवं शिशु इकाई में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान प्रसूता के कान से सोने के झुमके गायब होने के मामले में अस्पताल प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही घटना के समय लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को हटाने