कुशेश्वरस्थान पूर्वी मिथिला के देवघर के नाम से प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वरनाथ धाम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा कुशेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालु गंगा जल और अन्य पवित्र जल लेकर बाबा के दरबार