छतरपुर: दर्ज केस पर उठे सवाल, युवती ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
छतरपुर में दर्ज एक आपराधिक मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग सामने आई है। खज्जु कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती संध्या अनुरागी ने आज 13 अप्रैल दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर थाना सिविल लाइन में दर्ज अपराध क्रमांक 180/2026 की जांच पर सवाल उठाए हैं।आवेदन में बताया गया कि उसके भाई का मोहल्ले की एक युवती से प्रेम संबंध था।