रॉबर्ट्सगंज: चेतवा में पहली बार शुरू हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव, रामलीला से हुआ धार्मिक उत्सव का समापन
सोनभद्र के चेतवा टोला में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संरक्षण में पहली बार शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान पंडाल में दुर्गा पूजन के साथ रामलीला का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी व श्याम नारायण सिंह ने किया। समिति के अध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर सहित सभी पदाधिकारियों ने मिलकर सफल आयोजन सुनिश्चित किया।