शिकोहाबाद: शिकोहाबाद पुलिस ने एक स्कूल के पास से अवैध कारतूस के साथ समीर को किया गिरफ्तार
शिकोहाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक स्कूल के पास से समीर पुत्र जाकिर (निवासी रुकनपुरा) को गिरफ्तार किया है।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर के 03 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।