सरधना: संदिग्ध परिस्थितियों में 5 दिन पूर्व लापता हुई महिला का नहीं लगा सुराग। पति ने दी थाने पर तहरीर। मवीमीरा गांव का मामला
दौराला थाना क्षेत्र के गांव मूवी मीरा से 5 दिन पूर्व लापता हुई 32 वर्षीय महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। लापता महिला के पति ने थाने पर तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर पत्नी को बहला फुसलाकर कर ले जाने का शक जताया है तथा पत्नी को तलाश करने की मांग की है। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है