सरधना: सभी मस्जिदों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज। भारी पुलिस बल रहा सरधना नगर में तैनात
सरधना नगर में देहात में पुलिस के पहरे में रमजान उल मुबारक के दूसरे जुम्मे की नमाज अदा की गई सकुशल नमाज अदा होने पर प्रशासन एवं पुलिस ने राहत की सांस ली। नमाज के मौके पर नगर में जहां सभी मस्जिदों में पुलिस बल तैनात रहा वहीं क्षेत्राधिकारी एवं एसडीएम भी नगर का दौरा करते नजर आए।