अंबिकापुर: मीना बाजार के नाम पर पैसों की कथित डिमांड का ऑडियो वायरल होने के बाद अंबिकापुर के राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप
आज दिनांक 22 जून 2026 दिन सोमवार को दोपहर 3 बजे अंबिकापुर मीना बाजार के नाम पर पैसों की कथित डिमांड का ऑडियो वायरल होने के बाद अंबिकापुर के राजनीतिक गलियारों में उबाल आ गया है। इस मामले को लेकर अब विपक्ष (युवा कांग्रेस) पूरी तरह हमलावर हो चुका है। मेयर मंजूषा भगत के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया।