जलालाबाद: जलालाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर जीरो एफआईआर के तहत वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद पुलिस ने जीरो एफआईआर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना कैंट, बरेली से प्राप्त जीरो एफआईआर संख्या 0002/2026 में आरोप था कि नगरिया भूड निवासी धनवीर पुत्र रतिराम ने वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया.