चित्तौड़गढ़: रोडवेज बेडे में शामिल की गई दो नई बसें सूरत रूट पर चलेगी, पहले दिन भेजा गया सांवरिया जी और जोगणिया माता
रोडवेज बेड़े में शामिल दो नई बसे सूरत रूट पर चलेगी। आज पहले दिन दोनों ही बसों को प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भेजा गया। गुरुवार से दोनों ही बसे सूरत रूट पर चलती दिखाई देगी। रोडवेज आगार प्रबंधन के अनुसार मुख्यालय द्वारा आज दो नई बसें भेजी गई। इन बसों को लंबे रूट के तौर पर सूरत रूट पर लगाया जाएगा। आज दोनों ही बसों को फूलों से सजाया गया।