चित्तौड़गढ़: गंभीरी बांध के चार छोटे गेट खोलने पर चित्तौड़गढ़ की गंभीरी नदी के पानी में आया तेज उफान
निंबाहेड़ा में स्थित गंभीरी बांध के आज बुधवार को चार छोटे गेट खोले गए हैं जिसको लेकर गंभीरी नदी चित्तौड़गढ़ में पानी में तेज उफान आया है। चित्तौड़गढ़ जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है वही नदी किनारे पराठा सेंटर आदि दुकानदारों को वहां से खाली करने के निर्देश दे दिए हैं। 1 मीटर तक पानी का बहाव ऊपर आ गया है।